दुर्गापुर में 17 जुलाई को लगेगा भव्य सावन मेला 2026 अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने की तैयारियां शुरू

दुर्गापुर में 17 जुलाई को लगेगा भव्य सावन मेला 2026 अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने की तैयारियां शुरू

दुर्गापुर(तारकेश्वर राय ): सावन के पवित्र महीने को संस्कार और संस्कृति के साथ मनाने के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विधान नगर शाखा इस बार "सावन मेला 2026" का आयोजन करने जा रही है।"संस्कार ही धरोहर है" की थीम पर आधारित इस मेले का आयोजन *17 जुलाई 2026, शुक्रवार* को *दुर्गापुर श्याम मंदिर* में किया जाएगा। मेला सुबह *10:30 बजे से रात 8:00 बजे* तक चलेगा।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यालय संगिनी *आदरणीय श्रीमती रेखा जी लाखोटिया* होंगी.आयोजकों के अनुसार मेले में महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधान, आभूषण, मेंहदी, घरेलू सामान और शॉपिंग स्टॉल लगाए जाएंगे। सावन की थीम पर सजावट, झूले और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का आकर्षण रहेंगी।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, विधान नगर शाखा की अध्यक्ष *अनीता माहेश्वरी* और सचिव *कविता श्रॉफ* ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच देना और भारतीय संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है।आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस "सावन मेला 2026" में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।यह आयोजन मात्र एक सामाजिक मिलन नहीं, बल्कि आधुनिकता की दौड़ में कहीं पीछे छूट रही हमारी संस्कृति को सहेजने का एक नेक प्रयास है। दुर्गापुर के हर नागरिक के लिए यह मेला अपनी जड़ों की ओर लौटने और सावन की खुशनुमा फुहारों के साथ भारतीय नारीत्व के सशक्त रूप को देखने का एक स्वर्णिम अवसर है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0